(3000rs) प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2022- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन| Pradhanmantri Kisan maandhan Yojana list| pm Kisan maandhan yojana status|pm Kisan maandhan yojana registration|
देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि केंद्र सरकार ने किसानों को पेंशन देने का निर्णय लिया है। किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत किसानों को ₹3000 मासिक पेंशन दी जाएगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 21 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अगर आप pmkmy के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आज हम आपको योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।
प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना क्या है ?
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 31 मई 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत किसानों को 60 साल उम्र पूरी करने के बाद उन्हें ₹3000 पेंशन दी जाएगी। इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 5 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। Pradhanmantri Kisan mandhan Yojana का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि कोई किसान 18 वर्ष की आयु में योजना का प्रारंभ करवाता है तो उसे ₹55 मासिक प्रीमियम देना होगा और यदि कोई किसान 40 वर्ष की आयु में प्रवेश करेगा तो उसका मासिक प्रीमियम ₹200 हो जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए।

अगर आप कुछ वर्षों बाद इस योजना को बंद करवाते हैं तो आप नुकसान में नहीं रहेंगे। भारत सरकार द्वारा आपका बढ़ावा प्रीमियम वापिस देगा। किसान मानधन योजना में शुरुआती कुछ वर्षों में सरकार सब्सिडी प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना प्रीमियम
सीरियल नंबर | उम्र | प्रीमियम |
1 | 18 साल | 55 रुपये/महीने |
2 | 19 साल | 58 रुपये/महीने |
3 | 20 साल | 61 रुपये/महीने |
4 | 21 साल | 64 रुपये/महीने |
5 | 22 साल | 68 रुपये/महीने |
6 | 23 साल | 72 रुपये/महीने |
7 | 24 साल | 76 रुपये/महीने |
8 | 25 साल | 80 रुपये/महीने |
9 | 26 साल | 85 रुपये/महीने |
10 | 27 साल | 90 रुपये/महीने |
11 | 28 साल | 95 रुपये/महीने |
12 | 29 साल | 100 रुपये/महीने |
13 | 30 साल | 105 रुपये/महीने |
14 | 31 साल | 110 रुपये/महीने |
15 | 32 साल | 120 रुपये/महीने |
16 | 33 साल | 130 रुपये/महीने |
17 | 34 साल | 140 रुपये/महीने |
18 | 35 साल | 150 रुपये/महीने |
19 | 36 साल | 160 रुपये/महीने |
20 | 37 साल | 170 रुपये/महीने |
21 | 38 साल | 180 रुपये/महीने |
22 | 39 साल | 190 रुपये/महीने |
23 | 40 साल | 200 रुपये/महीने |
Pradhanmantri kisan maandhan yojana objective ( उद्देश्य )
Pradhanmantri Kisan mandhan Yojana मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है । क्योंकि आज भी हमारे देश में ऐसे किसान हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना सब अपने जीवन व्यतीत नहीं कर पाते हैं और आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने योजना का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना ₹36000 सहायता के तौर पर दिए जाएंगे।
अन्य पढ़ें :-
- प्रधानमंत्री पोषण योजना 2022
- प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2022
- Pm wani yojana 2022
- Pm mudra loan yojana 2022
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना दस्तावेज (Documents )-
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहिए।
Pradhanmantri Kisan mandhan Yojana Elegibility cretaria (पात्रता व शर्तें)-
- सर्वप्रथम लाभार्थी को बात का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ गरीब और सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए 2 हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से किसानों को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- इस योजना के तहत किसान के 60 वर्ष की आयु होने के बाद ₹3000 मासिक पेंशन दी जाएगी।
- अगर लाभार्थी की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन का आधा हिस्सा उसकी पत्नी को दिया जाएगा।
- भारत सरकार ने यह तय किया है कि 2022 तक 5 करोड़ किसानों को इस योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत मासिक प्रीमियम बी बहुत ही कम अमाउंट में रखा गया है ताकि देश के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को अटल सेवा केंद्र के कर्मचारी को देना होगा।
- इसके बाद अटल सेवा केंद्र का कर्मचारी योजना से संबंधित आदेश अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा।
- उसके बाद कर्मचारी के द्वारा आपसे आपके डिजिटल सिग्नेचर के डिमांड की जाएगी जिन्हें आपको करना होगा।
- उसके बाद वह आपकी फोटो और डिजिटल सिगनेचर को साथ में अपलोड कर देगा।
- इस प्रकार आपका एप्लीकेशन फॉर्म पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको pradhanmantri Kisan mandhan Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच चाहिए वहां पर आपको click here to apply now के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पे स्कूल कराएगा उसमें आपको Self enrollment के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा उसमें आपको आपका फोन नंबर डाल देना और proceed के बटन पर क्लिक कर देना।
- उसके बाद आपके सामने एक नया भेज खुलकर आएगा जिसमें आपको कैप्चा कोड और ओटीपी कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर एक डेसबोर्ड पेज ओपन होगा। जिसमें आपको enrollment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर है तीन प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको pradhanmantri Kisan mandhan Yojana के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
Pingback: ( apply online ) उत्तराखंड फ्री टेबलेट योजना 2022 : दस्तावेज, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन
Pingback: Delhi Lawyer welfare scheme 2022 in hindi: list, application form
Pingback: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022: प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना-ऑनलाइन आवेदन